फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान के जयकारों से गूंजा बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में ध्वज यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्त ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए यात्रा के साथ चले। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने इस यात्रा में भाग लिया। ध्वज यात्रा शहर के जिस भी मार्ग से होकर गुजरी। वहां का माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों ने झांकियों के दर्शन किए। यात्रा अनाज मंडी से शुरू हुई। यात्रा की समाप्ति पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वज यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अनाज मंडी से शुरू हुई। यात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा रेलवे रोड से होती हुई झज्जर रोड, मांडोठी बाजार, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड पर श्री बालाजी मंदिर में समाप्त हुई। जैसे ही यात्रा शहर के मार्गों से होकर गुजरी, सभी दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों ने दर्शन किए और हनुमान के जयकारे लगाए। यात्रा में झांकियां भव्य रूप से सजाई गई। झांकियों में हनुमान जी, शिव भोला, पार्वती के अलावा अन्य कई झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं 19 अप्रैल को हरदिल मिलाप सभा किला मोहल्ला से ध्वज यात्रा सुबह 7 बजे और महावीर मंदिर मेन बाजार से प्रात: 8 बजे निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। सायं के समय 6 से 9 बजे तक भजन संध्या होगी। भजन संध्या में योगेश शर्मा बहादुरगढ़ से, राधिका ठाकुर और मोंटी सूफी दिल्ली से पहुंचेंगे और अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम में सोने के चोले का अलौकिक शृंगार एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्याम लाल गुप्ता, दीपक बंसल, प्रेमचंद बंसल, अनिल बंसल, सुरेश बंसल, मुकेश बंसल, रमेश गुप्ता, बिल्लू, सुधीर जैन, प्रवीण बंसल, सचिन गुप्ता, पारस जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें