बहादुरगढ़। लाइनपार के राधे फार्म में 31 मार्च को कांग्रेस की जनसभा होगी। जनसभा में मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। यह जानकारी पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने दी। खत्री सोमवार को लाइनपार में डोर-टू-डोर अभियान के तहत लोगों को सभा की जानकारी दे रहे थे। रवि खत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज उनकी पार्टी बेहद मजबूत है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमीन से जुड़कर क्षेत्र का विकास कराया है। साफ सुथरी छवि व विकासकारी सोच के बूते जनता एक बार फिर उन्हें सांसद बनाएगी। इस अवसर पर सुल्तान सिंह, रामफल, पूर्व पार्षद हरस्वरूप, विजय शर्मा, सुनील, रवींद्र, बिजेंद्र, मनोज, कपिल छिकारा, अमित छिल्लर, राजेश पहलवान आदि मौजूद रहे।