फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सैनीपुरा में सोमवार की सायं बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास किया। चेन टूट तो गई, लेकिन झपटमार ले जा नहीं पाए। महिला ने शोर किया तो बाइक सवार तीन युवक फरार हो गए। दरअसल, जटवाड़ा मोहल्ला की निवासी एक महिला सोमवार की शाम को टहलने के लिए सैनीपुरा की ओर गई हुई थी। पड़ोसी की एक अन्य महिला भी उनके साथ थी। करीब सवा पांच बजे जब वे सैनीपुरा स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन युवक वहां आए। उक्त युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटनी चाही लेकिन महिला ने तुरंत चेन पकड़ ली। झपटमारों ने चेन तोड़ तो दी लेकिन ले जा नहीं सके। इसके बाद दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्र हुए, लेकिन युवक भाग चुके थे। उधर, सिटी थाना पुलिस की मानें तो इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें