फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर सर्वे के लिए पहुंची इनकम टैक्स टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के एक लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर मंगलवार दोपहर सर्वे के लिए इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची। सर्वे की सूचना से मंडी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी तो प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। वहीं, टीम में शामिल सदस्य ने बताया कि यह रूटीन जांच है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ढाणी फाटक आरओबी समीप स्थित एक लकड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर दोपहर दो बजे इनकम टैक्स की दो सदस्यीय टीम पहुंची। यहां गोदाम में लकड़ी के गेट व जंगलें-चौखट बनाने और बेचने का काम होता है। इनकम टैक्स की टीम ने यहां पहुंचकर रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की। सूत्रों की मानें तो टीम ने दो घंटे से अधिक समय तक जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान खामियां पाई गईं या नहीं, इसकी पुष्टि टीम ने नहीं की। इनकम टैक्स विभाग की टीम हिसार जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी में सवार होकर दादरी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें