फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चलाने के लिए विभाग ने हायर किए पांच चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में एनएचएम कर्मियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। वहीं, विभाग ने एंबुलेंस चलाने के लिए शुक्रवार को आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत पांच चालक हायर कर लिए हैं। वहीं, टर्मिनेट कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। इस समयावधि में अगर हड़ताली कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो सोमवार से अन्य पदों की भर्ती पर आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है और एक कंपनी के अधिकारी को अनुबंध के लिए बुलाया गया है।
ज्ञात रहे कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गत पांच फरवरी से हड़ताल पर हैं। इसके चलते इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी काफी हद तक पड़ा है। वहीं, विभाग के हिदायत जारी करने पर भी ड्यूटी ज्वाइन न करने पर दो दिन पहले 85 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। इनमें एंबुलेंस चालक भी शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा सुचारु रखने के लिए शुक्रवार को सीएमओ विरेंद्र यादव ने आउट सोर्सिंग पॉलिसी के तहत पांच चालक हायर कर लिए हैं। इन्हें सरकारी एंबुलेंस की चाबियां सौंप दी गई हैं। वहीं, सीएमओ का कहना है कि अगर सोमवार तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो फिर स्टाफ नर्स, लेब टेक्निशियन और एएनएम की भर्ती भी आउट सोर्सिंग पॉलिसी के जरिए जल्द कर दी जाएगी। इस संबंध में एक कंपनी से अनुबंध किया जाएगा और उक्त कंपनी के अधिकारी को खाली पदों सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी दे दी गई है। वहीं, शुक्रवार को सिविल अस्पताल पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने उनकी मांगों की अनदेखी पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तक ड्यूटी कर सकते हैं ज्वाइन : सीएमओ
सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारी सोमवार तक ड्यूटी ज्वाइन करते हैं तो आला अधिकारियों से अनुमति लेकर उन्हें एक और मौका दिया जा सकता है। इस समयावधि के बाद आउट सोर्सिंग के तहत हम भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों में से दो ड्यूूटी पर लौटने के लिए तैयार है। उन्होंने हड़ताल में शामिल अन्य कर्मियों से भी ड्यूटी ज्वाइन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें