फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के बौंद कलां खंड को मिलेगा नया भवन,

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। चरखी दादरी को जिला शिक्षा विभाग का अधिकारी मिलने के बाद अब विभाग ने ब्लॉक और जिला स्तर का आधारभूत ढांचा तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत अब बौंदकलां ब्लॉक के लिए नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 88 लाख का बजट खर्च होगा। जिले में इस समय करीब 365 राजकीय स्कूल हैं। अकेले बौंदकलां ब्लॉक में करीब 30 से ज्यादा स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले को कुछ समय पहले ही डीईओ मिला है। अब डीईओ ने शिक्षा विभाग के जिला स्तर के आधारभूत ढांचे को तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, बच्चों और शिक्षकों से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का अब जिले में ही समाधान हो सकेगा। धीरे-धीरे विभाग की सभी ब्रांच यहां शुरू होने जा रही हैं। जगह के अभाव में फिलहाल सभी अधिकारियों के बैठने की जगह नहीं है। अब इसके लिए सभी आवश्यक संभावनाओं की तलाश की जा रही है, ताकि विभाग के पूरे सिस्टम को तैयार किया जा सके। इससे शिक्षकों और आम लोगों को कामकाज करवाने में असुविधा न हो सके। इस समय शिक्षकों से जुड़ी सभी प्रकार की फाइलों का निपटान पुराने मुख्यालय भिवानी से हो रहा है। एजुकेशन विंग में एडमिनिस्ट्रेशन संबंधी कई पद खाली हैं। इससे फाइल वर्क रूटीन में नहीं हो पा रहा है।
बौंदकलां चरखी दादरी-रोहतक रोड पर जिले की सीमा के अंतिम छोर पर स्थित है। कई स्कूल ऐसे हैं जिनकी दूरी बौंदकलां से 15 से 20 किलोमीटर पड़ती है। ऐसे में इन शिक्षकों और अभिभावकों को कार्यालयी कामकाज के लिए बौंदकलां की लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। कई गांवों के स्कूल तो ऐसे भी हैं जो चरखी शहर की 10 से 15 किलोमीटर की परिधि में पड़ते हैं। वे बौंदकलां ब्लॉक के तहत आते हैं। अब उन्हें भी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। इस समय बौंदकलां ब्लॉक कार्यालय लंबे समय से दादरी शहर में ही चल रहा है।
विज्ञापन


बजट हुआ पास, जल्द लगेगा टेंडर
बौंदकलां ब्लॉक में करीब 30 से ज्यादा राजकीय स्कूल हैं। अब शिक्षा विभाग कस्बा बौंदकलां में ही विभाग के ब्लॉक कार्यालय के लिए नया भवन बनवाने की प्लानिंग पर तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए 88 लाख 21 हजार का बजट मंजूर हो चुका है। कागज प्रक्रिया तकरीबन पूरी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नए भवन के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
-----------------
बौंदकलां ब्लॉक के नए भवन निर्माण पर 88 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इस पर कागजी प्रक्रिया तेजी से जारी है। विभाग शिक्षा के शैक्षिक ढांचे को सुधारने का प्रयास जारी है। - सुरेश शर्मा, डीईओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें