फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाजपुर गांव में एक रात में दो मकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। खाजपुर गांव में शनिवार रात को दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दोनों घरों में कमरों के ताले पेचकस से तोड़े। जिसे बाद में वे मौके पर ही भूल गए। वारदात की जानकारी दोनों ही परिवारों को रविवार सुबह हो सकी। जिसके बाद पुलिस को सूूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है दो दिन पूर्व गांव के एक अध्यापक प्रवीन की बाइक चोरी का प्रयास किया गया, जिसे वे ले जा नहीं सके तो उसकी बाइक का तेल चोरी कर ले गए।

15 तोला सोना व 10 हजार नगदी पर हाथ साफ
खाजपुर गांव निवासी सुदेश ने बताया कि शनिवार रात को वे अपने बच्चों के साथ एक कमरे में सो रहीं थी। रात के समय दूसरे कमरे में लगा ताला तोड़कर चोरों ने 15 तोले सोने के आभूूषण व 10 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। उनकी अलसुबह करीब सवा 3 बजे नींद खुली तो घटना का पता लगा। चोरों ने उनके कमरे के बाहर कुंडी लगा रखी थी। जिसे उन्होंने फोन कर पड़ोसियों से खुलवाया।
विज्ञापन


देसी घी भी ले गए चोर
चोरी की दूसरी घटना गीता पत्नी सतबीर के घर में हुई। जिसमें खास बात यह है कि चोरों के हाथ केवल 5 हजार रुपये की नगदी लगी। जिसके बाद चोरों ने वहां पर रखा देसी घी ही चोरी कर लिया। जिसका वजन करीब 8 किलोग्राम था। गीता ने बताया कि चोर छत के रास्ते से उनके घर में आए तथा आंगन में सीढ़ी लगाकर उतरे हैं।
विज्ञापन


बेरी में घर के बाहर लगा मीटर चोरी
खाजपुर गांव के दो मकानों के ताले चटकाने के साथ ही बेरी गांव में एक घर के बाहर लगा मीटर भी चोर उड़ा ले गए। गांव निवासी जीत सिंह ने बताया कि रात के समय उनके घर की बिजली चली गई। सुबह उसने देखा तो पड़ोस के घरों में लाइट चालू थी। जिस पर वह मीटर देखने के लिए गया तो वहां से मीटर गायब था।


चोरी की घटना होने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वारदातों की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी।
सोमवीर, थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें