134-ए के तहत लिखित परीक्षा 15 को
चरखी दादरी।
134-ए के निजी स्कूलों में दाखिला को लेकर मंगलवार को अंतिम तिथि के दिन दादरी ब्लॉक में 1744 आवेदन जमा हुए। इसके लिए अब लिखित परीक्षा 15 अप्रैल को होगी। 18 अप्रैल को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ये जानकारी दादरी ब्लॉक बीईओ जयप्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अंतिम तिथि तक 1744 आवेदन जमा हुए हैं। बौंद ब्लॉक में करीब 850 बच्चों ने आवेदन किए हैं।
बीईओ जयप्रकाश ने बताया कि इसके लिए लिखित परीक्षा 15 अप्रैल को तथा परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद ही उत्तीर्ण छात्र अॅलाट किए गए स्कूल में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेगा। बीईओ ने बताया कि ज्यादातर आवेदकों ने नगर के निजी स्कूलों को आवेदन में पहली प्राथमिकता दी है। ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों में इस धारा के तहत दाखिला लेने में बच्चे कम रुचि ले रहे हैं।