फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
झज्जर जिले के गांव बेरी व पानीपत में आयोजित सब जूनियर वुशु चैंपियनशिप में जिले की महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस स्पर्धा में नगर की आत्मरक्षा अकादमी की खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। कोच हन्नी अरोड़ा ने बताया कि यह स्पर्धा 27 व 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच हन्नी ने बताया कि इंवेट ताउलू में संस्था की खुशी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही इस खिलाड़ी का चयन आगामी 27 से 31 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 17वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इसी प्रकार पानीपत के समलखा में 3 व 4 मार्च को आयोजित की गई जूनियर वुशु चैंपियनशिप में आंचल ने इंवेट ताउलू में स्वर्ण पदक जीता व इसका चयन आगामी 18 से 22 मार्च तक कुरूक्षेत्र में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच हन्नी अरोड़ा ने बताया कि जिस प्रकार से ये दोनों ही होनहार रोजाना कई कई घंटों का कड़ा अभ्यास कर रही थी उसे देखते हुए सभी को इनसे काफी उम्मीदें थी। दोनों बेटियों ने निराश नहीं किया व राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए टिकट कटाई।
विज्ञापन


फोटो 14
सम्मान समारोह में मौजूद राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए चयनित खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें