फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
परनाला-निजामपुर मार्ग पर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने अब कोर्ट में जाने की तैयारी कर ली है। विभागीय अधिकारी अब सील हुई फैक्ट्रियों व बिना एनओसी के चल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। विभाग की ओर से उक्त फैक्ट्रियों के खिलाफ अब सबूत जुटाए जा रहे हैं।
जमीन मालिक का भी लगाया जाएगा पता
प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब वे सख्त कार्रवाई करने के मूढ़ में आ गए हैं। सबसे पहले अधिकारी उक्त जमीनों के मालिकों का पता लगाएंगे और उनसे बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद बिजली के बिलों की जांच की जाएगी और उनसे भी यह पता लगाया जाएगा कि बिजली बिल फैक्टरी के नाम से आ रहे हैं या फिर किसी व्यक्ति के नाम से।
विज्ञापन


रिहायशी क्षेत्र में कैसे चल रही हैं फैक्ट्रियां
निजामपुर रोड पर जिस स्थान पर ये फैक्ट्रियां चल रही हैं, उनके आसपास का इलाका रिहायशी है। लेकिन बिना प्रदूषण विभाग से एनओसी लिए और रिहायशी क्षेत्र में किसकी शह पर यह फैक्ट्रियां चल रही है। इस पर भी प्रदूषण विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच करनी चाहिए।

फैक्ट्रियों के नामों का ही खुलासा नहीं
निजामपुर रोड पर चल रही फैक्ट्रियों के बाहर किसी और नाम से बोर्ड लगे हैं और अंदर काम कोई और हो रहा है। ऐसे में किस तरह होगी इन फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई। यह भी एक पेचीदा सवाल बना हुआ है। जब तक प्रदूषण फैलाने वाली इन फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक यह फैक्ट्रियां इसी तरह चलती रहेगी।
विज्ञापन


जल्द होगी सीलिंग की कार्रवाई : डॉ. कीर्ति
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. कीर्ति ने बताया कि अब उक्त फैक्ट्रियों की बारीकी से जांच पड़ताल की जाएगी और प्रदूषण फैलाने वाली इन फैक्ट्रियों को बंद करवाया जाएगा। इसके खिलाफ विभाग ने कोर्ट जाने की तैयारी भी कर ली है। इसके लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी। फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेयरमैन से भी परमिशन ले ली गई है। जल्द ही उक्त फैक्ट्रियों में सीलिंग की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें