छात्रों ने जरूरतमंदों को वस्त्र बांटे
चरखी दादरी।
गांव पातुवास स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुजाता, निधि, प्रिया, सीमा, मुस्कान, जतिन, प्रवेश, दीपांशु ने पीटीआई रवि कुमार के मार्गदर्शन में जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र दिए।
इस दौरान संस्था निदेशक संजीव बूरा व प्राचार्य चेतन कुमार ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में हम अपनी अर्थ साधना तो करते हैं, लेकिन धर्म के मार्ग का भी अवश्य ध्यान रखें। मानवता के प्रति अपने दायित्व को पूर्ण करना श्रेष्ठ मानव सेवा है। पीटीआई रवि कुमार और श्याम सुंदर शास्त्री ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस मौके सुशीला बूरा, सुनीता, धर्मकौर, सुमन, सुशील रानी, उषा, आरजू, आशा, मंजू, रोहिल्ला, राजेंद्र,मंजू अमरदीप, दिनेश आदि मौजूद थे।