फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब जच्चा को मिलेगा पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में अब गर्भवती व नवजात शिशु की मां (जच्चा) को दूध-बिस्किट के साथ-साथ खिचड़ी और दलिया आदि पौष्टिक आहार भी मिलेगा। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नागरिक अस्पताल में रसोई बना दी गई है। मार्च के पहले सप्ताह में अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों लोग यहां इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में रोजाना 10 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो जाती है। 40 गर्भवती महिला व जच्चा दाखिल रहती हैं। फिलहाल अस्पताल में गर्भवती व जच्चा को विभाग की ओर से रोजाना 100 रुपये की डाइट दी जाती है। अब तक इस डाइट में गर्भवती व जच्चा को दोनों समय केवल दूध व बिस्किट ही मिल पा रहा है। गर्भवती एवं जच्चा के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देते हुए अब अस्पताल प्रबंधन ने अच्छी डाइट देने पर काम शुरू कर दिया है। दूध-बिस्किट के साथ-साथ आगामी दिनों में महिलाओं को अस्पताल में दलिया, खिचड़ी व दाल आदि पौष्टिक भोजन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेएसएसके के तहत बनाई रसोई
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अस्पताल में रसोई बनाई गई है। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित कांफ्रेंस हाल के नजदीक बनाई रसोई में बर्तन, फ्रिज सहित अन्य जरूरी सामान आ चुका है। अब केवल गैस-चूल्हे की जरूरत है, जिसका प्रोसेस चल रहा है। कुछ दिनों में कुक भी आ जाएगा। अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी सहायक के तौर पर रसोई में रहेगा। यहां के स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक, राज्य के बेहद कम अस्पतालों में यह सुविधा है। प्रबंधन के प्रयासों के कारण यह योजना सिरे चढ़ पाई है। मार्च के पहले सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाएगा।

सुबह दलिया, शाम को खिचड़ी
किचन बनने के बाद गर्भवती व जच्चा के लिए दोनों समय खाना बनेगा। सुबह के वक्त दाल व दलिया बनेगा तो शाम को जच्चा को खिचड़ी दी जाएगी। इसके अलावा सुबह नाश्ते में दूध-बिस्किट व रात को खाने के बाद भी दूध दिया जाएगा। तीन दिन तक यह सुविधा मिल पाएगी। प्रबंधन के प्रयासों की लोगों ने भी सराहना की है। अस्पताल में आई महिला बिमला ने कहा कि डिलीवरी के बाद जच्चा को पौष्टिक आहार मिलना जरूरी है। तमाम सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


...तो होगा विस्तार : एमएस
अस्पताल में लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, यही प्रबंधन का प्रयास है। रसोई के लिए काफी प्रयास किए गए थे। काम लगभग पूरा हो गया है। आगामी कुछ दिनों में कुक आ जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में इसे शुरू कराने की कोशिश है। फिलहाल यह सुविधा केवल गर्भवती व जच्चा के लिए हैं। यदि व्यवस्था सही रहती है तो आगे चलकर इसका विस्तार किया जाएगा। ताकि दूसरे मरीजों को भी यह सुविधा मिले।
- वीरेंद्र अहलावत, एमएस, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें