फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीन व दीपक को चुना गया सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीन और दीपक रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
आदमपुर डाढ़ी के श्रीबालानाथ योगाश्रम में स्थानीय जनता महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर का वीरवार को समापन किया गया। शिविर के समापन पर मोनू और विनय को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी, प्रवीन और दीपक शर्मा को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी एजूकेशन सोसायटी की प्रधान डॉ. विद्या गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राकृतिक चिकित्सालय भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मानव उपस्थित रहे। डॉ. विद्या गुप्ता ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान अर्जित ज्ञान को व्यक्तिगत जीवन में उतारकर समाज में अग्रणी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को नए भारत के निर्माण के दूत बनकर समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. मदन मानव ने युवाओं से ‘स्वस्थ जीवन सुखी जीवन’ की उक्ति अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते योगाश्रम के संचालक आचार्य देवी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला बताकर कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आदर्श समाज का निर्माण करने की सलाह दी। इससे पूर्व कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रोशन लाल ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सात दिवसीय शिविर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांगवान 13 के प्रधान सूरजभान, स्वामी सच्चिदानंद, आचार्य सत्यवीर प्रेरक, प्रो. कमल नयन, प्रो. एमके जैन, डॉ. नीरज गर्ग, डॉ. जयवीर, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें