फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख के चेक बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
101 ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख के चेक बांटे
विज्ञापन

चरखी दादरी।
उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने कहा है कि ग्राम पंचायत को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य पात्रों तक पहुंचाना चाहिए। इससे जिला दादरी में ग्रामीण विकास की गति और तेज होगी। वे शुक्रवार को स्थानीय नई अनाज मंडी परिसर में ग्राम पंचायतों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर रखी हैं। जिनकी जानकारी नहीं होने के कारण लोग उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाता। उपायुक्त ने कहा कि दादरी में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने काम करना शुरू कर दिया है। जिससे जिला में ग्रामीण विकास के कार्यों में तेजी आएगी। इस विषय में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी उन्हें आश्वस्त कर चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा आरंभ की गई भावांतर भरपाई योजना का लाभ उठाते हुए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करना चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम करवाने का आह्वान किया । इस अवसर पर उपायुक्त ने दादरी, बौंद कलां और झोझू खंड की 101 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को एक-एक लाख रूपए और पंचायत समिति के चेयरमैन राजेंद्र बजाड़ व उर्मिला देवी को पांच-पांच लाख की राशि के चेक भेंट किए। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश, रामनिवास, संजय कोकचा, मुकेश तंवर, रामबीर सांगवान, रणबीर फौगाट, विकास राणा, सतीश कुमार, संदीप भारद्वाज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें