फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम युवा पहुंचे शहर में हर घर के द्वार, स्वच्छता को बताया बढ़िया रैंकिंग का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे 2018 के लिए नपा ने अपनी तैयारियों के लिए फील्ड में कार्य करना शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण में सबसे अधिक 35 फीसदी अंक शहर के लोगों द्वारा दिए जाने वाले फीडबैक पर निर्भर करते हैं। ऐसे में शहर के लोगों को स्वच्छता सर्वे के बारे में जागरूक करने के लिए नपा की ओर से सक्षम युवाओं को मैदान में उतारा गया है। अभियान के पहले दिन नपा की ओर से मंगलवार को श्हर के 3 वार्डों में 20 सक्षम युवाओं को टीम को भेजा गया। वहीं नपा के पास 5 जनवरी से 40 सक्षम युवा और पहुंच जाएंगे। जिसके बाद शहर में हर रोज 60 सक्षम युवाओं के अलग-अलग ग्रुप स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयास करेंगे।
शुरू हो गई रात में सफाई
सर्वे में मार्केट की रात्रि सफाई को लेकर भी अंक निर्धारित किए गए हैं, जिसके चलते नपा के द्वारा अपने कर्मचारियों से रात्रि सफाई करवानी शुरू कर दी है। साल की शुरुआत में नपा के द्वारा रात के समय मार्केट को चकाचक करने का अभियान छेड़ दिया गया है, जिसमें करीब 100 कर्मचारी हर रोज रात को शहर की मार्केट को साफ करते हैं।
विज्ञापन

कूड़ा फैलाया तो कटेगा चालान
नपा के द्वारा शहर को साफ सुथरा करने के लिए सफाई करने के साथ-साथ गंदगी फैलाने वालों पर भी नकेल डालने की योजना बनाई गई है। बुधवार से नपा के द्वारा सड़क पर कूड़ा फैलाने वाले का चालान किया जाएगा। सड़कों पर रेहड़ी लगाने वालों को अपने रेहड़ी के आस-पास की जगह को साफ-सुथरा रखना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो नपा की टीम के द्वारा उसका चालान किया जाएगा।
10 जनवरी से शुरू होगा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान
कूड़ा उठाने के लिए नपा के द्वारा हर घर तक रेहड़ी भेजी जाएगी, जिसके लिए नपा के द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कूड़ा उठान के लिए नपा के द्वारा टेंडर छोड़ा जा चुका है, जो कि 9 जनवरी को ओपन होगा। नपा के द्वारा इस कार्य पर हर माह 9 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, अभी तक नपा के द्वारा शहर की सफाई पर हर माह 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बना सिरदर्द
नपा के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं होने अधिकारियों के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। नपा अधिकारी योजना बना रहे हैं कि जोन के अनुसार रोहतक के प्लांट में कूड़े को डाला जाए, ताकि सर्वे में यह बात सामने न आए और इसके आधार पर अंकों की कटौती न हो। अगर इसमें अंकों की कटौती होती है तो शहर को रैंकिंग में खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में स्वच्छता सर्वे 2018 की तैयारियों पर पूरा फोकस कर लिया गया है। रैंकिंग में बढ़िया प्रदर्शन के लिए वे योजना बनाने में जुटे हुए हैं। शहर में रात्रि सफाई कार्य के साथ-साथ सक्षम युवाओं के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए भी योजना तैयार की जा रही है।
-नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें