फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया तकनीक पर तैयार स्मार्ट गैजेट, जो बदल देंगे दिव्यांगजनों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
सीएसआर के तहत झज्जर में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह में पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार स्मार्ट गैजेट्स का नि:शुल्क वितरण होगा। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), नई दिल्ली द्वारा विकसित स्मार्ट केन और भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर में विकसित स्मार्ट फोन दृष्टिबाधित के लिए न केवल इस्तेमाल करने में आसान होंगे बल्कि उनके रोजमर्रा के कामकाज को आसान बना देंगे।
टॉक-बैक और एक्सेस सॉफ्टवेयर होगा खास
दृष्टिबाधित के लिए खास तौर पर तैयार किए स्मार्ट फोन में न केवल 3500 एमएएच बैटरी होगी बल्कि दो जीबी रैम के साथ-साथ 16 जीबी मेमोरी भी रखी गई है। इस फोन में दृष्टि बाधित के लिए मेक इन इंडिया तकनीक पर बना टॉक-बैक व एक्सेस सॉफ्टवेयर होंगे जिससे बातचीत के साथ-साथ एक टच पर व्हाट्सएप पर आने वाले संदेश व एसएमएस सुने जा सकेंगे। एक्सेस सॉफ्टवेयर के जरिए यह फोन दिव्यांग दृष्टि अनुकूल होगा। एलिम्को प्रतिनिधि एसके रथ ने बताया कि यह स्मार्ट फोन केवल दृष्टिबाधित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। झज्जर जिले में आयोजित होने वाले शिविर में 108 दृष्टिबाधितों को यह फोन नि:शुल्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वाइब्रेशन के जरिए मिलेगा केन से यूजर को अलर्ट
इसी तरह आईआईटी, नई दिल्ली द्वारा विकसित स्मार्ट केन के फीचर भी दृष्टिबाधित के लिए पूरी तरह अनुकूल है। केन में लगे सेंसर मार्ग में आने वाली किसी बाधा को दूर से ही महसूस करते हुए तुरंत वाइब्रेशन के जरिए यूजर को अलर्ट करेंगे। बाधा के करीब आने पर वाइब्रेशन ऑटोमेटिकली तेज हो जाएगी। दृष्टिबाधितों की रोजमर्रा की जिंदगी में केन के इस्तेमाल के दौरान होने वाली परेशानियों पर पूरी स्टडी और रिसर्च के बाद यह केन विकसित गई है। झज्जर के शिविर में 153 दिव्यांगों को यह स्मार्ट केन मिलेगी।
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलेगी बैटरी चालित ट्राई साइकिल और व्हील चेयर
उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि शिविर के जरिए 1142 दिव्यांगों को लाभ मिलेगा। दिव्यांग कल्याण को समर्पित देश के सबसे बड़े इस समारोह में 215 दिव्यांगों को मिलने वाली बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल व 7 दिव्यांगों को मिलने वाली व्हील चेयर भी स्वदेशी तकनीक से तैयार आधुनिक उपकरण हैं। एक बार में कम बिजली खपत में चार्ज होने वाली यह ट्राई साइकिल 50 किलोमीटर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें