फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द गाडिय़ों को जल्द चलाने की मांग, रेलवे विभाग व मंत्रालय को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
यात्रियों की ओर से सर्दी के मौसम को देखते हुए रेलवे की ओर से सवारी एक्सप्रेस गाड़ियों को बंद न करने व रद्द की गई गाड़ियों का पुन: संचालन करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति की ओर से रेल मंत्री व रेलवे विभाग को पत्र भी भेजा गया है।
समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा व महासचिव पवन कुमार ने कहा कि जहां एक ओर रेल विभाग रेल यात्रियों को काफी लाभ पहुंचा रहा है। वहीं, दूसरी ओर धुंध एवं अन्य कारण बताकर रेल गाड़ियों को रद्द कर यात्रियों की समस्याओं का बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे ही लंबी दूरी की गाड़ियां बिना कोहरे के घंटों की बजाये दिनों की देरी से चल रही हैं ऊपर से रेल विभाग द्वारा सवारी गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर से रोहतक से दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी नंबर 64912 रोहतक से प्रात: सात बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान कर सात बजकर 59 मिनट पर बहादुरगढ़ पहुंचती है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचती है। जिसमें रोहतक से दिल्ली के बीच 15 स्टेशनों से लगभग तीन हजार यात्री इस गाड़ी के माध्यम से दिल्ली, नई दिल्ली व अन्य स्थानों पर नौकरी पेशा के लिए जाते हैं। इस गाड़ी के बंद होने से यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत होगी। ऐसी स्थिति में दैनिक रेल यात्री समिति रेल विभाग से इस गाड़ी को पुन: संचालित करवाने की मांग करती है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह गाड़ी चालू नहीं होती है तो वे किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रेल विभाग इस रेल मार्ग पर गाड़ी संख्या 64913-64916 दिल्ली-रोहतक मेमू सवारी गाड़ी को पिछले एक साल रद्द किया हुआ है। इस गाड़ी का संचालन भी शीघ्र आरंभ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें