सहकारी बैंक ने चलाया जागरूकता अभियान
चरखी दादरी।
नाबार्ड के सौजन्य से मंगलवार को गोईंग डिजिटल रुपये किसान कार्ड जागरूकता अभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता अमरजीत सिंह पूनिया विकास अधिकारी चरखी दादरी ने की। इस अवसर पर मुख्यालय की तरफ से आईटी सेक्शन के इंचार्ज प्रियव्रत छिल्लर ने रुपये किसान कार्ड की उपयोगिता व कार्ड के प्रयोग की विधि के बारे में जानकारी दी। गोईंग डिजिटल के तहत जिला दादरी में कार्यरत नरसिंह, मुरारी लाल शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकारों ने वित्तीय कैशलैस लेन-देन एवं विभिन्न डिजिटल एवं सामाजिक कल्याणकारी बीमा योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी अमरजीत पूनिया व विजय सिंह तंवर ने उपस्थित लोगों को कृषि एवं गैर कृषि ऋणों के बारे में जानकारी दी तथा उपस्थित किसानों को रूपये किसान कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में अमरजीत पूनिया की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित ग्राहकों, किसानों एवं स्टॉफ सदस्यों को सतर्कता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक भगवान दास अरोड़ा, पैक्स प्रबंधक ओमबीर लांबा, कुलदीप, विष्णु चौहान, देवव्रत, सुजीत, सत्यप्रकाश शर्मा, विजेंद्र, रामनिवास उपस्थित रहे।