सड़क पर बने गड्ढों से राहगीरों का सफर हुआ मुश्किल
चरखी दादरी। कॉलेज रोड के दोनों किनारों पर लगी टाइलें उखड़ने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज, अनिल, सुनील, राजेश आदि ने बताया कि कॉलेज को जाने वाली सड़क के किनारों पर छह माह पहले टाइलें बिछाई गई थी लेकिन अब यहां गड्ढ़े बनने लगे हैं। गड्ढे की वजह से लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि बारिश होने पर यहां पानी जमा हो जाता है जिससे मच्छर पनपने लगे हैं। बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से जल्द ही इन गड्ढों को भरने व टाइलें लगाने की मांग की है।