फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य करवाए जाने की मांग को लेकर पार्षदों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के लिए पार्षदों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के पार्षदों ने विकास कार्य करवाए जाने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि गत 18 सितंबर 2016 की सीएम रैली के दौरान शहर के विकास के लिए पांच करोड़ की राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक यह पांच करोड़ की राशि नहीं मिली है। जिससे शहर के वार्डो में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इन पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि अब बरसात के मौसम में कच्ची गलियों की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि वे नगर परिषद अधिकारियों को शहर में विकास कार्य शुरू करवाए जाने को लेकर कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। अधिकारी कहते हैं कि जल्द ही विकास कार्यों के लिए बजट पहुंच जाएगा। पार्षदों ने ज्ञापन में कहा कि इससे अब भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास का नारा निरर्थक साबित हो रहा है। शहरवासियों को इस समय विभिन्न प्रकार की असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं। शहरवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। पार्षदों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर सरकार सेे विकास कार्यो की यह पांच करोड़ की राशि जल्द ही मंगवाए जाने की मांग की है ताकि शहर में विकास कार्य शुरू हो सके। ज्ञापन देने वालों में वार्ड 18 के पार्षद कुलदीप सिंह, वार्ड आठ पार्षद बख्शी सैनी, वार्ड 17 पार्षद प्रतिनिधि विक्रम सिंह, विरेंद्र पप्पू के अलावा कई पार्षद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें