नई अनाज मंडी में किसान-मजदूर पंचायत 17 को
चरखी दादरी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में 17 सितंबर को नई अनाज मंडी में किसान-मजदूर पंचायत का आयोजन किया जाएगा। ये विचार कांग्रेस नेता राजू मान ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पंचायत में सरकार की कारगुजारियों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। इस मौके पर सूरजभान, विजय कुमार, दिनेश सोनी, अशोक साहू, सतीश दातोली, प्रदीप सांगवान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।