राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन पहलवानों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी में संपन्न हुई जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में गांव दूधवा स्थित बाबा पीर व्यायामशाला के पहलवानों का प्रदर्शन शानदार रहा। अपने-अपने वर्ग में पदक जीतने पर इनका चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। व्यायामशाला संचालक व कोच प्रदीप दूधवा ने बताया कि 48 किलोग्राम भारवर्ग में शीतल प्रथम, 40 किलोग्राम में प्रतिज्ञा ने प्रथम तथा 46 किलोग्राम भारवर्ग में प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद इन सभी खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। खिलाड़ियों के चयन पर वजीर सिंह, राजेश कुमार, इंद्र सिंह, नीरज, मीर सिंह, रामकुमार आदि ने खुशी जताई है।
फोटो 12
जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता पहलवान अपने प्रशिक्षुकों के साथ।