फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बाढड़ा।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने रविवार को गांव नांधा पहुंच कर विकास एवं पंचायत विभाग 27 लाख की राशि से निर्मित करवाई जा रही सड़क में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से इस तरह के कार्यों पर पैनी नजर रखते हुए भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक क्षेत्र में चल रही योजनाओं का इसी तरह निरीक्षण अभियान जारी रखेंगे और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने व सहयोग करने वाले अधिकारी व अन्य को बख्शेंगे नहीं।
विज्ञापन

विधायक ने विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख मामले पर न्यायालय अपना काम कर रहा है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ कर प्रदेश की शांति को भंग करने पर तुले हैं इसीलिए लोग सरकारी संपत्ति को अपनी संपत्ति समझ कर अपने अपने गांव के लोगों को समझाएं और पुलिस प्रशासन की मदद करें। विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार में योग्यता व भर्ती नियमों की कसौटी पर खरा उतरने वाले युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिल रहा है जिससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना में वृद्धि हो रही है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष रामनाथ मांढ़ी, रेलवे सलाहकार बोर्ड सदस्य सुधीर चांदवास, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नांधा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, कमलसिंह मांढ़ी, मंगलसिंह , सरपंच दलबीर सिंह, जगबीर , रामसिंह गोपी, ऊधमसिंह , मंजीत , सुनील , जयबीर , धोलिया, विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें