फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को कंफर्म करने पर रोडवेज यूनियनों ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को कंफर्म करने पर जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी रोडवेज डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को विभाग द्वारा कंफर्म करने पर यूनियन पदाधिकारियों ने डिपो महाप्रबंधक आरएस पुनिया, अधीक्षक जितेंद्र सिंह व कर्मशाला प्रबंधक राज सिंह अहलावत का आभार जताया है। कर्मचारी यूनियनें इस मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही थी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गहलौत ने बताया कि पिछले माह भी यूनियन पदाधिकारी स्थानीय डिपो अधिकारियों से मिले थे और कंफर्म करने की मांग को उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद डिपो अधिकारियों ने एक माह के अंदर कंफर्म नीति के तहत आने वाले कर्मचारियों को कंफर्म करने का आश्वासन दिया था। गत दिनों भी यूनियन पदाधिकारियों से डिपो अधिकारियों से मिलकर शीघ्र कंफर्म करने के लिए मांग पत्र सौंपा था। इस पर कार्रवाई करते हुए दादरी रोडवेेज डिपो के अधिकारियों ने डिपो के कई कर्मचारियों को कंफर्म किया है। आभार जताने वालों में महासंघ के डिपो प्रधान धर्मबीर डाला, इंटक के डिपो प्रधान राजेश रावलधी, एसकेएस डिपो प्रधान भूप सिंह धनासरी, राजेश मकड़ानी, करतार साहू, उमेद फौगाट, प्रीत भागवी, कृष्ण ऊण, सुखविंद्र हड़ादी, सतबीर दगड़ोली, विजय यादव, मंजीत दलाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें