फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दिन में 300 टन जमा हुआ कचरा

Sat, 07 Jun 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : नाहरा-नाहरी रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज के पास पड़ा कचरा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। चार दिनों से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर की विभिन्न सड़कों और कॉलोनियों में 300 टन से अधिक कूड़ा इकट्ठा हो गया है। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने कूड़े में आग लगा दी है। धुआं उठने से वातावरण खराब हो गया है। वहीं आग से ट्रांसफार्मर के जलने का खतरा है।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरा न डालें। कूड़ा उठान की गाड़ी घर-घर नहीं आने की वजह से लोग कूड़े से भरे डस्टबीन, बाल्टी को कहीं पर भी रोड पर डालकर रहे हैं। इससे कचरा सड़क पर फैल रहा है। लोगों ने प्रशासन से शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग की है।


सफाई व्यवस्था बेदहाल
पिछले कुछ रोज से शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारी बकाया वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल पर हैं, जिसके कारण कूड़ा सड़कों पर पर सड़ रहा है। शहर की अनाज मंडी, विश्वकर्मा चौक के नजदीक, नाहरा-नाहरी रोड पर फ्लाईओवर के पास, सिविल अस्पताल के नजदीक, नजफगढ़ रोड, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कई जगह तो आलम यह है कि कूड़ा सड़क के तक फैला हुआ। कूड़े में मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। बेसहारा पशु कूड़े में मुंह मारते रहते है। कूड़े के उठान का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन


लंबी चली हड़ताल तो बिगड़ जाएंगे हालात
अग्रवाल कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार, मनोज शर्मा, रमेश कुमार का कहना है कि अगर सफाई कर्मियों की हड़ताल लंबी चलती है तो हालात बिगड़ जाएंगे। कचरे में 25 से 30 फीसदी तो पॉलीथिन है। यदि बारिश होती है तो वह पॉलीथिन नालों, नालियों के साथ सड़क किनारे बिखरी पड़ी रहती हैं। पानी भरने की स्थिति में ये पॉलीथिन नाली में गिर जाएगी और जल निकासी में बाधा भी उत्पन्न कर सकती है। कई शहरवासियों ने कहा कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध हर किसी को परेशान कर रही है। ऐसे में बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। लोगों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवानी चाहिए और सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान भी करना चाहिए।

-फोटो 52 : नाहरा-नाहरी रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज के पास पड़ा कचरा। संवाद

-फोटो 52 : नाहरा-नाहरी रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज के पास पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें