फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 30 युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरेे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के अधिकारियों ने साक्षात्कार के जरिए युवाओं की योग्यता को परखा इसके बाद 30 युवाओं को चयनित कर नियुक्ति पत्र दिए। नौकरी मिलते ही युवाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

शहर की आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इसमें आईटीआई से पास आउट प्रशिक्षुओं को बुलाया गया था। बड़ी संख्या में युवा नौकरी की चाहत में पहुंचे। योकोहामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मैडिप्लस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एआर कॉर्क इंडस्ट्रीज, इस्ट वेस्ट ओटोमेशन के अलावा अन्य कई कंपनियों ने हिस्सा लिया। उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।
कंपनी अधिकारियों ने मेले में पहुंचे युवाओं के मौके पर ही इंटरव्यू लेकर रोजगार अप्रेंटिस के लिए चयन किया गया। इस मौके पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रिंसिपल गीता आर सिंह भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि 30 से अधिक अभ्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें