फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर को हरियाणा रोडवेज की 30 बसे हुई अलॉट

Sat, 10 May 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
09jjrp18- झज्जर। झज्जर पहुंची हरियाणा रोडवेज की नई बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा रोडवेज की नई 30 बसें झज्जर को अलॉट हुई है। इसमें से 20 बसें शुक्रवार तक हरियाणा राज्य परिवहन की झज्जर कार्यशाला में पहुंच चुकी हैं। बाकी बसें प्रक्रिया के बाद पहुंचाई जाएंगी। आरटीए विभाग की तरफ से बसों को परमिट जारी करने के बाद सुचारू रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सामान्य बस अड्डा परिसर से जल्द ही हरियाणा रोडवेज की 30 बसों को अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं। झज्जर डिपो में पहुंची बसों को आरटीए विभाग की तरफ से परमिट जारी करने के बाद इनका रूट निर्धारित किया जाएगा। अगले सप्ताह में आरटीए विभाग की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बसों की जांच की जाएंगी। वहीं आरटीए विभाग से बसों को पास किए जाने के बाद इन सभी बसों को रूट निर्धारित करके इनको अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा।


लोगों को मिलेगी सुविधा
झज्जर को हरियाणा रोडवेज की 30 नई बसें मिलने के बाद जिले से अलग-अलग रूटों पर बसों में सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। बसों के कारण लोगों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही रोडवेज विभाग की तरफ से सभी नई बसों के रूट निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन



झज्जर डिपो में 120 बसें संचालित
रोडवेज विभाग झज्जर डिपो से मौजूदा समय में रोडवेज की 120 बसें संचालित की जा रही हैं। इसमें से 103 बसें हरियाणा रोडवेज और 17 लीज बसें संचालित हैं। इन सभी बसों को सामान्य बस अड्डा झज्जर से अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




मुख्यालय से रोडवेज विभाग झज्जर को हरियाणा रोडवेज की 30 नई बसें अलाॅट हुई हैं। इसमें से 20 बसें झज्जर डिपो में पहुंच चुकी हैं।
- दीपक कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें