फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 29.2 एमएम हुई बारिश, गर्मी में बरसी आफत की बूंद, आधे घंटे की बारिश में बह गए प्रशासन के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में शुक्रवार दोपहर आधा घंटा इंद्रदेव जमकर बरसे। इसके चलते लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई मार्गों और कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। रेलवे रोड, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, नजफगढ़ रोड, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, सेक्टर-6 समेत अन्य क्षेत्रों में सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया। नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई के दावे किए गए, लेकिन आधे घंटे की बारिश ने ही प्रशासन के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एक बजे आसमान काले बादलों से ढक गया और अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। आधा घंटे तक बादल झमाझम बरसे। चारों ओर पानी ही पानी भर गया। गर्मी में राहत के साथ ही आफत की बूंद भी गिरती रही। शहर के पॉश एरिया सेक्टर-6, रेलवे रोड समेत विभिन्न वार्डों की गलियों, बराही रेलवे फाटक, सिविल अस्पताल के साथ लगती सड़क, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, सैनीपुरा, सेक्टर-6, महाबीर पार्क, छोटूराम नगर समेत अन्य कई कॉलोनियों में काफी जलभराव हो गया।
शहर में काफी नालों की समय पर सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास सड़कों व गलियों में भर गया। जिससे आसपास घरों में रहने वालों व राहगीरों को निकलने में भी परेशानी हुई। मानसून की यह झमाझम बारिश जहां किसानों के लिए काफी फायदेमंद रही। वहीं लोगों को भी उमसभरी गर्मी से निजात मिलती नजर आई। शहरवासियों सागर शर्मा, विकास कुमार, योगेश बंसल, मुकेश कुमार ने कहा कि मेनहोल की सफाई काफी लंबे समय से नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम फेल होने से गंदा पानी घरों में बैक मार रहा है। नालों की सफाई तक नहीं हो पाई है। जिस समय बारिश हुई उस दौरान बच्चों की स्कूल की छुट्टी हुई थी। इस बारिश में बच्चों ने भी खूब आनंद लिया। बच्चे भीगते हुए घर पर पहुंचे। कृषि विभाग के उपमंडल अभियंता डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय हुई बारिश 29.2 एमएम दर्ज की गई। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि अब ज्वार, बाजरा, ग्वार व अरहर आदि की बिजाई के लिए किसान जमीन तैयार कर सकेंगे।


इन स्थानों पर बन गए खराब हालात

बारिश के बाद शहर के झज्जर रोड, झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, पुराने बस अड्डे, सब्जी मंडी, छोटूराम नगर, सेक्टर-6, सैनीपुरा, शास्त्री नगर, लाइनपार के नेताजी नगर, सूरत नगर, सुभाष नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, मेन बाजार, रेलवे रोड, देव नगर, छोटूराम पार्क, महाबीर पार्क समेत अन्य कई रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक व्यवस्था भी लड़खड़ाती दिखी। बारिश के दौरान दिल्ली-रोहतक रोड पर पुराना बस स्टैंड के आसपास से लेकर पकौड़ा चौक, झज्जर मोड व अन्य प्रमुख जगहों पर जलभराव हो गया। राहगीरों को सड़कों पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। तेज बारिश के दौरान काफी लोगों ने मेट्रो साइट के फुटपाथ पर खड़े होकर बरसात के बंद होने का इंतजार किया।


अब मच्छर पनपने का डर

जगह-जगह जलभराव होने से अब मलेरिया व डेंगू के मच्छरों के पनपने के भी आसार हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि जहां जलभराव हुआ है वहां पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाए। स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को जलभराव वाली जगह को चिह्नित करके एहतियात के तौर पर पहले ही वहां पर मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन



-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के आठ बिसवा जटवाड़ा मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। संवाद

-फोटो 52 : बहादुरगढ़ के महाबीर पार्क कॉलोनी में जमा बारिश का पानी। संवाद

-फोटो 53 : बहादुरगढ़ के झील वाला मोहल्ला में भरा बरसात का पानी। संवाद

-फोटो 54 : शुक्रवार को दोपहर के समय हुई बारिश में छाता लेकर गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद

-फोटो 55 : स्कूल की छुट्टी के दौरान बारिश में अठखेलियां करते बच्चे। संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें