-फोटो 53 : मेले में छात्राओं को संबोधित करते पार्षद बलराम दलाल।
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) रोजगार प्रशिक्षुता मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में झज्जर क्षेत्र की तीन कंपनियों के अधिकारियों ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया।
मेले में मुख्यातिथि के रूप में पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर उनका आईटीआई की वाईस प्रिसिंपल मायामंति ने गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया। पार्षद बलराम दलाल ने कहा कि वर्तमान दौर में लड़किया किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है, बल्कि हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। चाहे वह खेल क्षेत्र हो, शिक्षा या फिर रोजगार। उन्होंने कहा कि अगर उनसे किसी प्रकार सहयोग चाहिए तो वे हमेशा तैयार है। मेले में जिको, कैंटाबिल और एडलक कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें 31 में से 27 छात्राओं का चयन प्रशिक्षुता और रोजगार के लिए किया गया। सभी चयनित छात्राओं का जल्द ही कार्य ग्रहण करवाया जाएगा। चयनित छात्राओं में कुछ द्वितीय वर्ष की छात्राओं का भी चयन किया गया। जिनको परीक्षा उर्त्तीण होते ही कार्य दिया जाएगा। इस मौके पर पार्षद बलराम दलाल के साथ समुंद्र दलाल, महावीर दलाल व शेखर जून सहित अन्य मौजूद रहे।