फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 और नए कोरोना संक्रमण, 50 हो गए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में बुधवार को 26 नए कोरोना के मामले मिले और 50 मरीज डिस्चार्ज किए गए। ऐसे में अब जिले में एक्टिव केस 341 हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कुल केस 2276 हो गए हैं और इनमें से 1914 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 21 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले हैं नए पॉजिटिव
बुधवार को संक्रमित मिले लोगों में गुभाना, कबलाना, मेन बाजार बहादुरगढ़, बादली, दिल्ली अस्पताल बहादुरगढ़, दुबलधन, धौड़, हिंदयान पाना बेरी, कहरी, लुहारी, बराही, लडरावण, सेक्टर-9 बहादुरगढ़, नांगला, बालौर, सासरौली, सिलानी गेट झज्जर शहर, कसार, राम नगर बहादुरगढ़ व कच्चा बाग बहादुरगढ़ के लोग शामिल हैं।
झज्जर जिले में कोरोना जांच के लिए मंगलवार तक कुल 73372 सैंपल लिए गए। जिनमें से 2321 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 70436 सैंपल की निगेटिव रही। 2276 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। जिनमें से 1006 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1270 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 341 केस एक्टिव हैं और 1914 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 21 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 140 लोग फिलहाल अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 201 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। बुधवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.1 फीसदी और रिकवरी रेट 84.1 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशियो 6650 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया। जिले के 128442 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8321 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8231 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 90 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 1166 कन्टेंमेंट जोन बनाए गए, जिनमें से 649 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 517 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 274 और ग्रामीण क्षेत्र में 376 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें