झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया। मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 26 शिकायतें दर्ज हुई, जिनके समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक अपने मुद्दों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे न केवल उनकी समस्याओं का समाधान होता है बल्कि प्रशासन को भी यह समझने का मौका मिलता है कि जमीनी स्तर पर क्या चुनौतियां हैं। समाधान शिविर में खेड़ी खुमार निवासी कर्णसिंह ने बिजली पोल को लेकर शिकायत दर्ज करवाई, झज्जर निवासी महावीर ने इंतकाल दर्ज करने में देरी की शिकायत दी। पहाड़ीपुर निवासी राजबीर ने अवैध कब्जे की शिकायत लेकर शिविर आए। धौड़ निवासी संतोष ने मकान के निर्माण हेतु आर्थिक सहायता की प्रार्थना की। बिरधाना निवासी सतबीर ने गली निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इनके अलावा भी कई शिकायतें समाधान शिविर में दर्ज की गई। डीसी ने सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नागरिकों को राहत देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।