झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में 279 विद्यार्थियों के लिए बनाया गया था परीक्षा केंद्र झज्जर। सुपर हंड्रेड की परीक्षा के लिए झज्जर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 256 विद्यार्थी बैठे। विद्यालय में 245 विद्यार्थियों के लिए पहले परीक्षा केंद्र बनाया गया था मगर बाद में 34 विद्यार्थी और शामिल हुए जिससे विद्यालय में 279 विद्यार्थियों के परीक्षा की व्यवस्था की गई। दो घंटे की इस परीक्षा में केंद्र का खंड शिक्षा अधिकारी और रुपेंद्र नांदल ने जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय में प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह व्यवस्था की गई। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। झज्जर हेडक्वार्टर पर आयोजित इस परीक्षा केंद्र में 23 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।