फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: बाईपास पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे एसआई

Tue, 14 Feb 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

सब इंस्पेक्टर महताब सिंह झज्जर थाना शहर से ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। इसी रेलिंग को तोड़ते हुए एसआई की कार नीचे जा गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौट रहे हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गाड़ी बहादुरगढ़ बाईपास पर एचएल सिटी के नजदीक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाईपास की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी की कार की खिड़की खुल गई और वह बाईपास पर ही कार से बाहर गिए गए। उन्हें सिर व शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई है।

विज्ञापन


बाईपास से गिरने के बाद कार कई बार पलटी। हादसे के बाद आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई और घायल एसआई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल सब इंस्पेक्टर की हालत ठीक है। घायल की पहचान महताब सिंह के रूप में हुई है। महताब सिंह दिल्ली के गांव कटेवड़ा के निवासी हैं। फिलहाल झज्जर सिटी थाने में उनकी पोस्टिंग हैं।

जानकारी के अनुसार, नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद मंगलवार की सुबह एसआई महताब सिंह अपने गांव जा रहे थे। नेशनल हाइवे-9 (बाईपास) पर जब एचएल सिटी के नजदीक पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ग्रिल से टकरा गई।
विज्ञापन


ग्रिल तोड़ने के बाद 20 फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। ग्रिल कूदने से पहले संयोगवश खिड़की खुलने के कारण महताब बाईपास वाली सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों ने महताब सिंह को संभाला और बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गाड़ी का पिछला टायर गायब है। संभवत: टायर निकलने या गाड़ी के सामने कोई पशु आने के चलते हादसा होने की आशंका है। चूंकि एसआई नाइट ड्यूटी करके लौट रहे थे तो उनको झपकी आने की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें