फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करने के लिए तेल टैंकर पर चढ़ा युवक, 25 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आया, गंभीर

विज्ञापन
-फोटो 9 : रेलवे ट्रैक पर खड़े तेल टैंकर के ऊपर से गुजर रहा था युवक। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर खड़े तेल टैंकर के ऊपर से चढ़कर ट्रैक पार करना एक युवक के लिए उस समय गंभीर बन गया है। जब वह ट्रैक पार करने के लिए शार्ट-कट अपनाने के चक्कर में प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 के बीच खड़े तेल टैंकर पर चढ़ा तो ऊपर से गुजर रही 25 हजार हाई वोल्टेज (ओएचई) की चपेट में आ गया। धमाके के साथ वह तेल टैंकर से नीचे गिर गया। धमाके की आवाज सुनते ही राजकीय रेलवे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब आठ बजे बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 के बीच में ट्रैक पर खड़ी तेल टैंकर गाड़ी की छत पर एक युवक चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन की रेंज में आ गया और उसे जोरदार करंट का झटका लगा। झटका लगते ही वह जमीन पर आ गिरा। इससे उसके शरीर के कई हिस्सों के अलावा सिर में गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनते ही रेलवे व जीआरपी अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि बामनौली निवासी व हाल निवासी लाइनपार संदीप रेलवे ट्रैक पार करने के लिए तेल टैंकर पर लगी सीढ़ियों से ऊपर चढ़ने लगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर से 25 हजार की हाई वोल्टेज लाइन का करंट प्रभावित है। अचानक वह ओवर हैड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की जद में आ गया। इसके चंद सेकेंडों में जोरदार धमाका हुआ और युवक जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में युवक झुलस गया। झुलसे युवक को तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। युवक के बारे में पता लगने के बाद उसके परिजनों को भी घटना से अवगत कराया गया। अभी यह नहीं पता चल सका है कि वह किस काम से यहां आया था।
शार्ट-कट लेना महंगा पड़ा युवक को
रेलवे स्टेशन यार्ड के आसपास से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। काफी लोग नियमों की अनदेखी कर रेलवे ट्रैक को शार्ट-कट के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालकर पार करते रहते हैं। रविवार की सुबह तेल टैंकर की छत पर चढ़ते समय एक युवक के साथ हुए हादसे के बाद भी यहां से गुजरने वाले लोग बेखौफ होकर मालगाड़ी से चढ़कर या उसके नीचे से निकलकर रेलवे ट्रैक पार करते रहे। लोगों ने रेलवे पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि रेलवे ट्रैक को गलत तरीके से पार करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस भी नहीं देती कोई ध्यान
रेलवे लाइन पार करने के लिए लोग शार्ट-कट अपनाते हैं। कोई पैदल ट्रैक पार करता है तो कोई ट्रैक पर खड़ी माल गाड़ियों के नीचे से तो कोई उसके ऊपर से। ऐसे में ट्रैक पार करने वाले लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन नियमों का पालन करवाने वाले भी अपने कर्तव्य से पीछे हट रहे हैं। रेलवे पुलिस भी इस दिशा में कोई कार्रवाई ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं करती।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर जांच की जा रही है। जो युवक करंट से झुलसा है उसके बयान लेने की कार्रवाई भी पुलिस की ओर से की जा रही है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।
- राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी जीआरपी

-फोटो 8 : रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर घटना के बाद तैनात पुलिस।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें