-फोटो 51 : कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व अपने विचार रखते हुए ब्रह्माकुमारी अंजलि। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर-13 बहादुरगढ़ सेवा केंद्र पर पर्यावरण दिवस भव्यता से मनाया गया। इस दौरान यहां लगे समर कैंप का भी समापन हुआ। इस समर कैंप में 250 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. संजय अस्पताल की निदेशक पूनम के अलावा सुनीता, वजीर ने विशेष रूप से शिरकत की। ब्रह्माकुमारी अंजलि ने पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और जीवनशैली पर उनके प्रभाव पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में बीके रेनू, दीपा, अनु, ममता, निधि, प्रीति के अलावा बाल कलाकारों में दृष्टि, नव्या, जानवी, ज्योति, वंशिका कुमारी, नीरज, व लवकेश व कविता की विशेष सहभागिता रही। महेश ने बच्चों को आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और अनुशासन पर एक सुंदर क्लास दी।
अंजलि ने कहा, आज लगाया गया यह छोटा पौधा, कल वृक्ष बनकर हमें फल, फूल, छाया, लकड़ी और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन योग अभ्यास और प्रेरणात्मक साहित्य वितरण के साथ हुआ।