फोटो-60: बहादुरगढ़ के गांव परनाला में पशु अस्पताल की स्वीकृति देने पर सीएम का आभार जताते ग्रामीण
बहादुरगढ़। गांव परनाला में पशु अस्पताल की करीब 25 वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। वर्ष 2000 से ग्रामीण मांग को उठाते रहे हैं। अब गांव को पशु अस्पताल की सौगात मिली है। यह पशु अस्पताल नाहरा-नाहरी रोड पर स्थित पंचायत की जमीन पर बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अस्पताल निर्माण से बहादुरगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर बारह तक के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा शहर के लाइनपार क्षेत्र के लोग भी बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अब बीमार पशुओं के इलाज के लिए उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी, सूरत नम्बरदार, डॉ. सुखबीर, विक्की, जोगी, प्रमोद, प्रीतम, रामकरण, जगबीर, तेजपाल, नेशी, राजू, अमित, नूनू, विनोद, परविंदर, सुभाष, सचिन आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।