-फोटो 66 : बहादुरगढ़ से बस में सवार होकर परीक्षा देने के लिए जाते परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा में हुई सीईटी परीक्षा को लेकर भले ही बहादुरगढ़ में परीक्षा केंद्र नहीं था, मगर सामान्य बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों के लिए हर उचित व्यवस्था की गई थी। सेक्टर-9 बाइपास बस स्टैंड पर कई हेल्प डेस्क बनाए थे। रोडवेज व प्राइवेट स्कूलों की बसों की व्यवस्था की गई थी। अल सुबह से ही यहां बसें रूट के हिसाब से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होने लगी थी।
बहादुरगढ़ से कुल 65 बसें अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुई। इनमें 14 बसें रोडवेज की व 51 बसें प्राइवेट स्कूल और उक्त रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसें शामिल रहीं। सामान्य बस स्टैंड के एसएस नरेश हुड्डा ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं आने दी गई। बहादुरगढ़ से रोडवेज व प्राइवेट बसों के जरिये 2463 अभ्यार्थियों ने सफर तय किया।
इनमें से 1356 अभ्यार्थियों ने सुबह के समय परीक्षा केंद्रों की तरफ रवाना हुए तो 1107 सांयकालीन सत्र में परीक्षा देने के लिए बहादुरगढ़ सामान्य बस स्टैंड से रवाना हुए। इनमें कई अभ्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इसमें काफी बसों पर चालक-परिचालक को जरूरत के हिसाब से रिजर्व रखा हुआ है।
नरेश हुड्डा ने बताया कि रोडवेज विभाग की ओर से हर उचित व्यवस्था की गई थी। प्राइवेट बसों की भी प्रॉपर व्यवस्था थी। हुड्डा ने बताया कि सोनीपत व रोहतक के लिए भी अभ्यार्थियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए बस भेजी गई। रविवार 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा आयोजित है।
मिली सहूलियत
अभ्यर्थी मनोज, सागर, विक्रम, दीपक, विकास, सुभाष ने कहा कि उनके लोकल बस स्टैंड से लेकर परीक्षा केंद्र तक ले जाने व वापस लाने की व्यवस्था सरकार अच्छी थी, इससे उन्हें आसानी हुई। प्रशासन की ओर से बस स्टैंड पर पर्याप्त बसों की उपलब्धिता सुनिश्चित की हुई थी ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।