फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कैंटरों से 240 भेड़-बकरियां बरामद

Thu, 18 Dec 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना पुलिस ने मंगलवार रात को गश्त के दौरान पशु क्रूरता का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने नाहरा-नाहरी रोड पर बामनौली गांव के पास दो कैंटरों में अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरी गई 240 भेड़-बकरियों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों सहित कुल चार आरोपियों पकड़ कर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना पुलिस की एक टीम नाहरा-नाहरी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बहादुरगढ़ की तरफ से दो कैंटर गाड़ियां पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरकर बामनौली की तरफ जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बामनौली से कुछ पहले नाकाबंदी शुरू कर दी।
कुछ ही देर में बहादुरगढ़ की ओर से दो कैंटर आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। एक कैंटर के चालक ने अपना नाम राजस्थान के जिला चुरू के गांव भालेरी निवासी बिलाल बताया जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति की पहचान इसी गांव के सुरेंद्र के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 120 भेड़-बकरियां बेहद अमानवीय ढंग से भरी हुई पाई गई।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे कैंटर के चालक ने अपना नाम भालेरी निवासी सुरेंद्र और उसके साथ बैठे व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई। इस वाहन में भी 120 भेड़-बकरियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों में पशुओं के साथ गंभीर क्रूरता की गई थी, जो कानूनन अपराध है।
सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है जबकि बरामद भेड़-बकरियों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें