फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 2.40 करोड़ से होगा सिलानी स्टेडियम और लघु सचिवालय में काम

Thu, 26 Feb 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp14- लघु सचिवालय ​की बि​ल्डिंग जिसकी मरम्मत का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय की मरम्मत का काम फेज-दो में किया जाएगा। इसके अलावा सिलानी स्थित निर्माणाधीन जिलास्तरीय खेल स्टेडियम की चाहरदीवारी व सब स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण होगा। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीबन 2 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय फेज-दो में बिल्डिंग मरम्मत के अलावा रंग-रोगन, हल्की टूट-फूट की मरम्मत की जाएगी। इस पर करीबन 35 लाख 15 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने आनलाइन टेंडर लगा दिया है।
आगामी 27 फरवरी तक टेंडर के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद यह काम 6 माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि लघु सचिवालय की पुरानी की बिल्डिंग का काम भी जारी है। यहां भी शौचालयों, रंग-रोगन और मरम्मत का काम किया जा रहा है। अब लघु सचिवालय के फेज-दो में भी काम किया जाएगा। मार्च माह में यह काम शुरू होने की उम्मीद है।
वहीं सिलानी गांव स्थित जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में चाहरदीवारी और सब स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य भी लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाया जाएगा। इसके लिए भी लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 5 लाख 65 हजार रुपये का टेंडर लगाया है।
इसके लिए दो मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद 12 माह में इसका काम पूरा करना होगा। यहां बता दें कि सिलानी गांव में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण सरकार ने किया है। फिलहाल यहां पर बिल्डिंग का काम ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन



सिलानी स्टेडियम और लघु सचिवालय फेज-दो का काम होना है। इसके लिए टेंडर लगाए गए हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम चालू होगा।
- सुमित कोहाड़, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें