फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 नए पॉजिटिव केस मिले तो 41 ठीक हुए

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमित केसों में सुधार हुआ। शनिवार को जिले के 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि पहले से संक्रमित 41 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस अब 223 रह गए। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार झज्जर में कंफर्म केस 2798 हो गए हैं और इनमें से 2545 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले नए पॉजिटिव केस
शनिवार को जिले में संक्रमित मिले लोगों में नागला, किला मोहल्ला बहादुरगढ़, मुनीमपुर, सेक्टर-7 बहादुरगढ़, डाबौदा खुर्द, गांधी चौक बहादुरगढ़, हरिपुरा मोहल्ला झज्जर, जाखौदा, एचएल सिटी, खड़ी कुई झज्जर, दमदमा मोहल्ला झज्जर, लडरावन, मातनहेल व बिरार गांव शामिल हैं।
झज्जर जिले में कोरोना जांच के लिए शनिवार तक कुल 96563 सैंपल लिए गए। जिनमें से 2798 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 91328 सैंपल की नेगेटिव आई। 2798 संक्रमित झज्जर जिले के निवासी हैं। 2423 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 1132 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1666 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 223 केस एक्टिव हैं और 2545 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल 82 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 141 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। शनिवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.09 फीसदी और रिकवरी रेट 90.9 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 8773 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 1,32,432 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8466 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8451 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 15 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 1527 कंटेंमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 529 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 998 को डीकंटेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 255 और ग्रामीण क्षेत्र में 274 कंटेंमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें