फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, एक हुआ स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर-बहादुरगढ़ में शुक्रवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि पहले से संक्रमित एक व्यक्ति को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक झज्जर जिले में कुल 1166 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1009 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। अब 140 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां मिले 24 नए केस
शुक्रवार को जिले में मिले 24 संक्रमितों में 15 केस बहादुरगढ़ से और 9 झज्जर से हैं। बहादुरगढ़ लडरावण गांव के 49 वर्षीय दुकानदार, लाइनपार के फ्रें ड्स कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 40 वर्षीय बराही रोड निवासी महिला, सेक्टर-7 निवासी 55 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मचारी, कच्चा बाग निवासी 25 वर्षीय युवक, कसार गांव निवासी 58 वर्षीय महिला, लाइनपार सुभाष नगर निवासी 29 वर्षीय युवक, नेताजी नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, जटवाड़ा मोहल्ला निवासी 45 व 51 वर्षीय व्यक्ति, टीचर कॉलोनी बराही रोड निवासी 21 वर्षीय युवक, ओमैक्स सिटी निवासी 28 वर्षीय युवक, रामनगर निवासी 20 वर्षीय युवक शामिल हैं। जबकि झज्जर जिले में छपार निवासी 52 वर्षीय महिला, माजरा डी निवासी 23 वर्षीय फॉर्मासिस्ट, झज्जर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय युवक, इसी कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग, पाहसौर निवासी 18 वर्षीय युवा, बेरी निवासी 62, 52 और 26 वर्षीय गुभाना निवासी 29 वर्षीय युवक व लुहारी निवासी 30 वर्षीय युवक कारोरोना की चपेट में है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किए गए लोगों में 1 व्यक्ति शामिल है।
48637 लोगों की हो चुकी जांच
जिले में शुक्रवार तक 48637 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 1078 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 46564 की निगेटिव आई। जबकि 541 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 1166 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 625 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 541 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 140 एक्टिव पेशेंट हैं और 1078 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार अब तक जिले के 17 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.2 फीसदी और रिकवरी रेट 86.5 फीसदी रहा। शुक्रवार तक जिले के कुल 108537 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7665 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7614 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 51 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। वीरवार को जिले में टेस्टिंग रेशियो 4419 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें