फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोच्छी व बिसाहन गांव में शुरू हुई 24 घंटे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिजली निगम ने गोच्छी और बिसाहन गांव में शनिवार से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी। बिजली निगम की तरफ से घरों में बाहर मीटर और नए पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे पहले बिजली निगम के सब डिविजन क्षेत्र के 13 गांव में 10 गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य पूरा हो चुका है। गोच्छी व बिसाहन गांव में कार्य पूरा होने के बाद बिना कट के 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

गांव गोच्छी व बिसाहन में अब बिजली कट नहीं लगेंगे। 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने से पहले गोच्छी व बिसाहन में निगम के उच्च अधिकारियों ने निगम की तरफ से करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। निगम के जेई दीपक ढाका का कहना है कि अन्य गांवों में भी योजना के तहत बेहतर बिजली सुविधा देने का काम किया जाएगा। बिजली निगम की तरफ से बिसाहन व गोच्छी गांव में 44 किलोमीटर मीटर ज्यादा लंबी केबल बिछाई गई है। नई केबल में अब ग्रामीणों को शार्ट सर्किट, फ्यूज उड़ने व गलियों में झूलती तारों से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
वर्जन
म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली की सप्लाई आपूर्ति करने के लिए निगम की तरफ से गांव बिसाहन व गोच्छी में घरों के बाहर मीटर लगाने व केबल बदलने का कार्य करवाया गया है। करीब 298 से ज्यादा खंभे लगाए गए हैं। शनिवार से बिसाहन व गोच्छी गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक ढाका, जेई, बिजली निगम, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें