फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर 23 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
पकड़े गए गैस सिलिंडरों को गोदाम में जमा कराती टीम। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के अधिकारियों ने सोमवार को जिले में दुकान, होटल, ढाबों पर छापा मारकर जांच की। छापा के दौरान टीमों ने घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग करते पाए जाने पर विभिन्न गैस कम्पनीयों के 23 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। सहायक खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए घरेलू गैस सिलिंडरों में आईओसीएल के 9, एचपीसीएल के 9 तथा बीपीसीएल के 5 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त कर डीवी गैस एजेंसी झज्जर के गोदाम में जमा करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हरियाणा चंडीगढ़ एवं खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा के दिशा-निर्देश में सहायक खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार द्वारा निरीक्षक अमरजीत, गोरखनाथ व उपनिरीक्षक महावीर सिंह को साथ लेकर सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी झज्जर अशोक कुमार द्वारा मौके पर ही सभी दुकानों, होटलों और ढाबा संचालकों को भविष्य में घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। सभी दुकान, होटल और ढाबा संचालकों को व्यावसायिक गैस सिलिंडर प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। घरेलू गैस का व्यवसायिक प्रयोग करने वालों को चेतावनी दी गई की यदि भविष्य में किसी दुकान, होटल या ढाबा संचालक द्वारा नियमों की अवहेलना, अनदेखी की गई तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें