फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस स्टैंड पर बिगड़ी महिला की तबीयत, नहीं आई एंबुलेंस

Thu, 08 Aug 2024 07:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नए बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग महिला की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला अपनी पोती के साथ चंडीगढ़ जा रही थी। बाद में एनएचएम कर्मी निजी वाहन से बस अड्डे पर पहुंचे और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। बुजुर्ग महिला के साथ उसकी पोती भी थी। बुजुर्ग महिला की पोती शिवानी ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ मलिकपुर से चंडीगढ़ अपने भाई से मिलने जा रही थी। बस स्टैंड पर उसकी दादी उसे कुर्सी पर बैठाकर टिकट लेने गई थी। वह काफी देर तक नहीं आई तो वह उनको ढूंढने गई। उसने देखा कि उसकी दादी जमीन पर गिरी हुई थी। आसपास के लोगों ने अस्पताल ले जाने के लिए डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन एचएनएम कर्मचारियों की हडृ़ताल होने के कारण समय पर एंबुलेंस एक घंटे तक नहीं आई। बाद में एंबुलेंस कंट्राेल रूम में फोन कर किया गया, लेकिन तब तक एनएचएम कर्मी बस अड्डे पर पहुंचे और महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का इलाज कर उसे छुट्टी दे दी गई।


वर्जन

सिस्टम में खराबी होने के कारण कॉल नहीं आ पाई थी। बाद में कंट्रोल रूम से सूचना आने पर एंबुलेंस को भेजा गया था, लेकिन तब तक महिला को अस्पताल ले आया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन, ऑपरेटर, एंबुलेंस कंट्रोल रूम, सिविल अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें