फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र लोहचब बने बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान का सेहरा एडवोकेट राजेंद्र लोहचब के सिर बंधा है। राजेंद्र ने 254 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र लाठर पर 93 वोटों से जीत हासिल की। उपप्रधान संदीप कौशिक तो रवीन छिल्लर सचिव बने हैं। सह सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में शिव कुमार ने एक वोट से जीत दर्ज की। प्रधान पद के लिए इस बार तीन उम्मीदवार एडवोकेट राजेंद्र लोहचब, एडवोकेट देवेंद्र लाठर और एडवोकेट मुकेश सैनी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। देवेंद्र लाठर तो पहले भी एक बार प्रधान रह चुके हैं। हालांकि करीब 15 साल पहले राजेंद्र लोहचब को सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया था लेकिन चुनावी मैदान में वह पहली बार ही उतरे थे। उपप्रधान के लिए संदीप कौशिक और प्रदीप कादियान के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें संदीप ने जीत दर्ज कर ली। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। यहां रवीन छिल्लर के नाम बाजी रही। सबसे जबरदस्त मुकाबला सहसचिव पद के लिए हुआ। मुकाबला तो त्रिकोणीय था, लेकिन टक्कर दो के बीच ही रही। यहां सौरभ डागर महज एक वोट से चूक गए और बाजी शिव कुमार ने मार ली।

513 में से 461 वोट पड़े
प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सह सचिव पद के लिए सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। बार के कुल 513 मतों में से शाम चार बजे तक 461 वोट पड़ें। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मतगणना में राजेंद्र लोहचब प्रधान चुने गए। मतगणना के तुरंत बाद विजेताओं को वकीलों ने अपने कंधों पर उठा लिया और जश्न मनाया।
विज्ञापन


मतों का अंतर
उम्मीदवार प्राप्त वोट
राजेंद्र लोहचब 254
देवेंद्र लाठर 161
मुकेश सैनी 43
रद्द 3
उपप्रधान
संदीप कौशिक 265
प्रदीप कादियान 192
रद्द 2
सचिव
रवीन छिल्लर 204
ललित सैनी 148
अनिल सैनी 102
रद्द 2
सह सचिव
शिव कुमार 216
सौरभ डागर 215
प्रेमवती 28
रद्द 2

बार का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। किसी तरह की कोई गड़बड़ी भी नहीं होने दी गई। मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। राजेंद्र लोहचब प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन

तेजवीर सिंह, निर्वाचन अधिकारी, बार एसोसिएशन बहादुरगढ़।

मुझे जो जिम्मेवारी मिली है, उसका निष्ठा से निर्वहन करूंगा। वकीलों के लिए बार में सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। वकीलों को नए चैंबरों में अब भी काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, मैं उन्हें प्रधान रहते हुए दूर करने का प्रयास करूंगा।
राजेंद्र लोहचब नवनिर्वाचित प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें