अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला पुलिस द्वारा रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों व गांवों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी के आदेश पर बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च की शुरूआत शहर के सिटी पुलिस थाने से हुई। लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाले गए इस फ्लैग मार्च का काफिला विभिन्न जगहों से होकर गुजरा। इस दौरान डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में आम आदमी की विशेष भूमिका है। लोग चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इसके लिए पुलिस व जनता के बीच परस्पर तालमेल होना बेहद जरूरी है। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल व पुलिस जवानों ने भाग लिया।
इन जगहों से होकर गुजरा फ्लैग मार्च
- फ्लैग मार्च सिटी थाने से शुरू हुआ। यहां से फ्लैग मार्च गांव कलियाना, झोझू कला, बेरला, जेवली, बाढड़ा, कारी आदु, कारी मोद, सिरशली, डाडमा, ककड़ोली हुकमी, हड़ोदि, सारंगपुर, कालुवाला, अटेला, बरसाना, बिरही कला खेड़ी बत्तर, खेड़ी बुरा, भैरवी से होकर गुजरा।