झज्जर। पूर्व सैनिक के गढ़ माने जाने वाले रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग ने भी भाजपा से टिकट मांगा है। पार्टी हाईकमान को लिखे गए पत्र में राजेन्द्र सिंह सुहाग ने कहा है कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र पूर्व सैनिक व सेवारत सैनिकों की संख्या के मामले में देशभर में अव्वल है और यहां के सैनिक शहादत देने में भी कभी पीछे नहीं रहे हैं बल्कि हर बार देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है। कर्नल सुहाग ने कहा है कि भाजपा पूर्व सैनिक के नाते उन्हें रोहतक लोकसभा क्षेत्र से टिकट दें तो निश्चित तौर से भाजपा की जीत होगी।