फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी पंडित भगवत दयाल शर्मा की 26वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल उनके पैतृक गांव बेरी में सद्भावना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य उनके छोटे पुत्र महादेव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी आशा शर्मा, पौत्र मयंक शर्मा, डॉ. भारती शर्मा, सहित परिवार के सदस्यों ने समाधि स्थल पर हवन यज्ञ भी करवाया गया। पंडित की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। महादेव शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित भगवत दयाल एक राजनीतिक के साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी थी देश को आजादी दिलाने मे पंडित भगवत दयाल का अहम रोल था उनकी वजह से हम खुली हवा मे सांस ले रहे है। वहीं रविन्द्र कौशिक ने भी पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और भगवत दयाल किसी जाती पाती व धर्म विशेष के नेता ना होकर सारे समाज के नेता थे। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने में पंडित भगवत दयाल का अहम रोल था। इस मौके पर बिल्लु पहलवान, विजय कौशिक, रवींद्र कौशिक दूबलधन, कैप्टन राजेंद्र कौशिक, विनोद, सुनील शर्मा दुजाना,नोडल अधिकारी एसएन कौशिक ओमप्रकाश खनगवाल, हरिदर्शन जागड़ा सहित आसपास क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें