फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वहित से बढ़कर समाज और देशहित के लिये काम करता है भाजपा कार्यकर्ता: दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता न केवल पार्टी की मजबूती के लिए काम करता है बल्कि देश और समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भाजपा के रोहतक लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव और झज्जर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने ये बात कही है। झज्जर के संवाद भवन में जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में रोहतक लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव ने शक्ति केंद्र प्रमुखों को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। बिजेंद्र दलाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन हर वक्त जनता के साथ जुड़ा रहता है। इस मौके पर लोकसभा संयोजक रमेश बल्हारा, सह संयोजक राजपाल शर्मा, जिला संयोजक सुरेंद्र तेवतिया, विधायक नरेश कौषिक, चेयरमैन दिनेश शास्त्री, कांता देवी, रत्न सागर, जिप वाईस चेयरमैन योगेश सिलानी, डा. धर्मेंद्र बबलू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बिजेंद्र मांडोठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथ पर मजबूती के लिए होगा काम
उन्होंने कहा कि झज्जर जिले में संगठन ने बेहतर तरीके से काम किया है। इसके कारण हर बूथ पर भाजपा का मजबूत कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को हिसार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक लेने आ रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी संगठन की मजबूती के लिये दिशानिर्देश देंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने बैठक में जिले के सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों की जानकारी दी
उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र सुझाव रथ अभियान की शुरुआत की थी, जो 20 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी के इस अभियान के तहत अगले पांच वर्ष का एजेंडा तैयार करने के लिये लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। दलाल ने बताया कि 13 फरवरी से 20 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान की शुरुआत होगी। 15 फरवरी से 25 फरवरी तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 24 फरवरी को मन की बात और 26 फरवरी को कमल ज्योति कार्यक्रम किया जाएगा। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और फिर 2 मार्च को हर विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें