फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने बैंक प्रबंधकों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर पुलिस की टीम ने शनिवार रात नगर के विभिन्न भागों में लगे बैंक एटीएम का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी बैंक प्रबंधकों को एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र लिखे हैं। निरीक्षण के दौरान एक-दो एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात मिले।
रात के समय बैंक एटीएम उखाड़ने की घटनाएं बढ़ने पर पुलिस अब हरकत में आ गई है। पिछले दिनों शहर के रोहतक फव्वारा चौक के समीप वाहन सवार चोर एटीएम उखाड़ ले गए थे। इस एटीएम में करीब 35 लाख रुपये डाल रखे थे।
विज्ञापन

शनिवार रात को शहर पुलिस थाना प्रभारी दलबीर सिंह व उनकी टीम ने नगर के विभिन्न भागों में एटीएम की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सभी एटीएम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक-दो एटीएम पर ही सुरक्षा गार्ड तैनात मिले। करीब 15 एटीएम बंद भी मिले।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी बैंक प्रबंधकों को नोटिस भेजे गए हैं ताकि वे इन एटीएम की सुरक्षा के लिहाज से विशेष प्रबंध करें। पुलिस की ओर से भेजे गए नोटिस में बैंक प्रबंधकों से इन एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, एटीएम में अलार्म लगवाने, एटीएम व बैंक के बाहर गेट पर पुलिस कंट्रोल नंबर, दमकल नंबर, एंबुलेेंस नंबर आदि की लिस्ट लगवाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें